कोरोना वायरस भी एक तरह का फ्लू ही है। इसके लक्षण भी नार्मल फ्लू के जैसे होते हैं जैसे -सर्दी, जुकाम, सर दर्द, गले मे दर्द, सांस लेने में तकलीफ इत्यादि।
डॉक्टरों का कहना है कि कमजोर इम्यून सिस्टम वाले इंसान पर यह वायरस हावी हो जाता है। जिनका इम्यून सिस्टम अच्छा है सिर्फ वही इस वायरस का सामना कर सकते है। यह वायरस तो बस शुरुआत है। अभी आगे न जाने ऐसे कितने ही वायरस आएंगे जिनका हमे सामना करना पड़ेगा। और यह एक मजबूत इम्युनिटी से ही सम्भव हैं।
ऐसे में लोग गूगल पर सर्च करते हैं कि इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं ,इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं और इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय । ऐसे ही अनगिनत सवाल हैं जिनका लोग उत्तर जानना चाहते हैं।
इम्युनिटी को एक या दो दिन में ठीक नही किया जा सकता। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान पान में बदलाव लाने होंगे। कई सावधानियां बरतनी होंगी।
आज हम अपनी पोस्ट के माध्यम से आपकी इम्युनिटी से जुड़े हर सवाल का जवाब देंगे। जिससे आप अपनी immunity को बढ़ा कर रोगों से सुरक्षित रह सकें।
तो चलिए शुरू करते हैं -
इम्युनिटी क्या है ? - what is immunity in hindi
इम्युनिटी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को कहते हैं। यह हमें बीमारियों से बचाती है और रोगों से लड़ने में हमारी मदद करती है। यह हमारे शरीर मे प्राकृतिक रूप से विद्यमान रहती है। जब बाहरी वायरस और रोगाणुओं के मुकाबले हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है तो हमें सर्दी , जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां घेर लेती है।
अपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को जरा ज़रा सी बात पर सर्दी,जुकाम और बुखार हो जाता है। वहीं कुछ लोग को सर्दी-गर्मी और बरसात में भी बीमार नही पड़ते। ऐसा उनकी Immunity Power के कारण होता है।
कहने का तात्पर्य यह है कि जिसकी इम्युनिटी मजबूत होती है वह रोगों से लड़ सकता है। रोगाणु उसके शरीर मे जाकर भी उसका कुछ नही बिगाड़ पाते। वही कमजोर इम्युनिटी वाले इंसान को मौसम में होने वाला ज़रा सा बदलाव भी बीमार कर देता है। जो यह साफ संकेत करती है की हमारी इम्युनिटी कमजोर पड़ रही है।
इम्युनिटी पावर कमजोर क्यों होती है ?
इम्युनिटी के कमजोर होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है हमारी खराब जीवनशैली और गलत खान पान। लोग आजकल इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने तक का समय नही है। इम्युनिटी कमजोर होने के कई कारण हो सकते है जैसे -
- शरीर को ठीक से पोषण न मिलना
- वजन सामान्य से कम होना
- जेनेटिक कारणों से
- आवश्यकता से कम नींद लेना या बिना वजह देर तक जागना
- हमेशा तनाव ग्रस्त रहना
- धूम्रपान, शराब और नशीली चीजों का सेवन
- फ़ास्ट फ़ूड और तली-भुनी चीजों का ज्यादा सेवन
- शरीर में Bad Cholesterol का ज्यादा होना
- दवाइयों का लंबे समय तक सेवन
- प्रदूषित वातावरण में रहना
- शारीरिक श्रम / व्यायाम न करना
Immunity kaise badhaye in hindi
![]() |
Immunity kaise badhaye |
1. लाइफस्टाइल में करें बदलाव
2. सात घंटे की नींद अवश्य लें
3. प्रतिदिन व्यायाम करें
4. धूप में कुछ देर अवश्य बैठें
5. सुबह का नाश्ता जरूर लें और इसमे प्रोटीन को शामिल करें
6. संतुलित और सेहतमंद भोजन करें
![]() |
Immunity badhane ke liye Healthy diet |
7. इन विटामिन्स को भोजन में करें शामिल
Vitamin -C
Iron
आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक तत्व है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के माध्यम से शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाता है। शरीर मे खून बनाने में भी आयरन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है जिससे हम थके हुए और कमजोर महसूस करते हैं। हमें सांस लेने में भी तकलीफ होती है। फलस्वरूप हमारी Immunity Power कमजोर हो जाती है।
आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप हरी सब्जियों का सेवन करें। सेब, नाशपाती ,ख़जूर, किशमिश, अंजीर, आदि का सेवन करें। इसके अलावा आप चिकन, समुद्री भोजन, सेम, ब्रॉकली आदि का नियमित सेवन कर आयरन की कमी को दूर कर सकते है।
Vitamin -D
विटमिन डी से हमारे शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। यह रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है। विटमिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूर्य को माना जाता है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है उनका विकास होता है। विटमिन डी हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम को हड्डियों में अवशोषित करने का काम करता है।
विटमिन डी हमें डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही,पनीर में मिलता है। इसके अलावा मछली, अंडे, संतरा, और मशरूम से भी प्राप्त होता है। अतः इन चीज़ों को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। विटमिन डी की कमी से हमे कई रोग हो जाते हैं। जिनमे बालों का कमजोर होना, हड्डियों का कमजोर होना, रिकेट्स, और फ्रैक्चर होने की समस्या हो जाती है।
Vitamin E :
विटामिन ई हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसमे संक्रमणों से लड़ने के लिए जरूरी ऑक्सीडेंट होते हैं। यह हमारी इम्मयून सिस्टम को दुरुस्त करने का काम करती है। विटामिन ई मुख्य रूप से वनस्पति तेलों, मेवे, हरी पत्तेदार सब्जियों और बीजों से प्राप्त होता है। यह आंखों, मांशपेशियों, कमजोरी आदि की समस्या को दूर करने में सहायक है।
Folet
फोलेट मुख्य रूप से गहरे हरे पत्तेदार वाली सब्जियों, सेम, मटर, बीन्स और अखरोट में पाया जाता है। यह विटामिन बी का ही एक प्राकृतिक रूप माना जाता है। फोलेट हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। यह एनीमिया, हृदय रोग, न्यूरल ट्यूब की समस्याओं को दूर करता है। इसके लिए आप आने भोजन में मक्का, आम, ब्रोकोली, पालक, संतरे, मौसमी और साबुत अनाजो का सेवन करें।
Protin
प्रोटीन हमारे शरीर के निर्माण का एहम तत्व है। इससे हमारे शरीर को शक्ति मिलती है। प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन से हमारे शरीर में L- Arginine अमीनो एसिड बनता है। इससे हमारे शरीर मे T- सेल्स का निर्माण होता है। यह T- सेल्स हमारे शरीर मे रोग प्रतिरोधक छमता को बढ़ाने में मदद करते है।
![]() |
Immunity badhane ke liye Healthy diet |
8. इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय
1) गिलोय के काढ़े से बढ़ाएं इम्युनिटी
इसके लिए आप गिलोय के काढ़े का सेवन कर सकते हैं। गिलोय आपकी इम्युनिटी बढ़ाने का रामबाण उपाय है। इसके लिए आप गिलोय का 4-5 इंच लंबा तना लें। इसके छोटे छोटे टुकड़े कर मिक्सी या सिलबट्टे पर पीस लें। फिर एक बर्तन में चार कप पानी लें इसमे एक चौथाई चम्मच हल्दी और पिसा हुआ गिलोय डालकर उबाले। जब पानी एक कप रह जाये तो इसे छानकर पी लें।
2) गुड़ , किशमिश, अंजीर के काढ़े से बढ़ाये इम्युनिटी
लोग आज कल ली लाइफस्टाइल ।में सुबह की शुरुआत सबसे पहले चाय या कॉफी से करते हैं। लेकिन इनमें उपस्थित कैफीन आपको को नुकसान पहुंचाते हैं। चाय या कॉफ़ी की जगह आप इस काढ़े का सेवन करेंगे तो आपकी immunity strong होगी।
इसके लिए आप 3 कप पानी में 3 से 4 अंजीर, 10 से 15 छोटे किशमिश और थोड़ा सा गुड़ डालकर उबालें। आप इसमे सूखे खजूर भी डाल सकते हैं। पानी उबालकर जब एक कप रह जाए तो इसे छानकर पी लें। सबसे अच्छी बात तो यह है कि यह चाय से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और आपकी इम्युनिटी को भी बढ़ाता है।
3) सब्जियों के सूप से बढ़ाएं इम्युनिटी
हमारे भारत में हर बीमार व्यक्ति को सूप पिलाने को दिया जाता है। यह पुरानी संस्कृति का हिस्सा है। यह हमारी इम्युनिटी बढ़ाने का अच्छा उपाय है। इसके लिए आप सब्जियों का मिक्स सूप बना सकते है । आप चाहें तो टमाटर का, पालक, मटर और ब्रोकली का, पालक और गाजर, चुकंदर और अपनी पसंद की किसी भी सब्जी का सूप बनाकर भी पी सकते हैं और अपनी Immunity power को बढ़ा सकते हैं।
4) आंवले और त्रिफला चूर्ण के सेवन से इम्युनिटी बढ़ाएं
अगर आप रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच आंवला चूर्ण को एक गिलास गुनगुने पानी मे शहद मिलाकर लेते हैं । तो इससे आपकी इम्युनिटी बहुत अच्छी होगी और पाचन में भी सुधार होता है। शाम के वक्त त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ लें। इससे भी इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद मिलती है।
5) पालक और लहसुन का सेवन से इम्युनिटी बढ़ाएं
लहसुन और पालक का नियमित सेवन भी अपकीं इम्युनिटी को बढ़ा अपकीं रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ा सकता है।
पालक में आयरन, विटामिन C और फाइबर आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसमे पाया जाने वाला फॉलेट नाम का तत्व आपके शरीर मे नई कोशिकायें बनाने के साथ साथ आपके डीएनए को भी दुरुस्त करता है। फोलेट हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। यह एनीमिया, हृदय रोग, न्यूरल ट्यूब की समस्याओं को दूर करता है।
लहसुन खाने से आपके शरीर को काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत कर आपको बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इसमे एलिसिन नामक ऐसा तत्व होता है जो हमारे शरीर को इंफेक्शन और बैक्टीरिया से होने वाले प्रभावों दूर रखता है।
9. इम्युनिटी बनाये रखने के लिए जरूरी सावधानियां
हमारी इम्युनिटी कमजोर होती है तो हमारी लापरवाही और असावधानी की वजह से। हम अपनी लाइफस्टाइल और दिनचर्या में कुछ न कुछ ऐसा करते है जो हमे नही करना चाहिए। फलस्वरूप हमारे शरीर पर उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। और हमारी रोग प्रतिरोधक छमता कम हो जाती है।
आइये जानते है वह सावधानियां जो आपको जरूर बरतनी चाहिए -
- सर्दियों में भी कम पानी न पिएं। दिन में कम से कम 8 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
- सोते समय गुनगुने पानी के गरारे करें, इससे गले मे मौजूद बैक्टीरिया और वायरस मर जाते हैं।
- ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी पीने की आदत डालें।
- तनावमुक्त रहने और तनाव को दूर करने का प्रयास करें।
- पर्याप्त नींद लें। कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें।
- जल्दी सोएं और जल्दी उठने की आदत डाले।
- सर्दियों में आलसी न बने। शारीरिक रूप से एक्टिव रहें।
- खुश रहने का प्रयास करें और घर का माहौल खुशनुमा रखें।
- रोजाना एक्सरसाइज/ योग/ प्राणायाम करें
- तिल के तेल की मालिश सप्ताह में एक बार जरूर करवाएं।
- दिनचर्या में चीनी की मात्रा को कम करें।
- वजन को नियंत्रित रखें। अपने आपको ओवरवेट न होने दें।
- धूप में थोड़ी देर जरूर बैठें।
- सब्जियों के सूप का सेवन करें।
- चाय की जगह ऊपर बताए काढ़े या ग्रीन टी का सेवन करें।
- किसी भी तरह के नशे का सेवन छोड़ दें।
- सीजनी और खट्टे फलों का सेवन करें।
- लंबे समय तक पेनकिलर और एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करें। डॉक्टर से सलाह कर उन्हें बन्द करें।
- ज्यादा समय तक खांसी,जुकाम, बुखार रहे हो नज़रंदाज़ न करे। डॉक्टर को दिखाएं और इलाज करवाएं।
आप इन बातों का ध्यान रख कर अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। दोस्तों इम्युनिटी एक या दो दिनों में नही बढ़ाई जा सकती। इसके लिए आपको इन तरीकों और सावधानियों का ध्यान रखना होगा। अच्छा खान पान, अच्छी दिनचर्या और थोड़ी एक्सरसाइज या खेल अपना कर आप भी रोगों से दूर रह कर एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
निष्कर्ष
हां तो दोस्तों आशा करते हैं कि हमारी आज की पोस्ट आपके लिए उपयोगी रही होगी। आज हमने जाना कि Immunity kaise badhaye in hindi और Immunity badhane ke gharelu upay साथ ही हमने यह भी जाना कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं या अपनी Immunity power kaise badhaye kya khaye.
आशा करते हैं कि आपके मन मे इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं से संबंधित जितने भी सवाल थे वह दूर हो गए होंगे। हमारा हमेशा से यह प्रयास रहता है कि आपको सही और सटीक जानकारी मिले। हम हमेशा आपके लिए सारी जानकारी सरल भाषा मे विस्तार से उपलब्ध कराते हैं जिससे आपको समझने में बिल्कुल भी कठिनाई न हो। आप जिस भी सवाल को मन मे लेकर हमारे ब्लॉग में आएं उसका पूरा समाधान आपको मिले ।
आपको हमारी आज की यह पोस्ट कैसी लगी हमे कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। अगर आपको इस पोस्ट को लेकर कोई भी सवाल या सुझाव हों तो भी कंमेंट जरूर करें। हमे अपकीं प्रतिक्रिया का प्रतीक्षा रहेगी।
धन्यवाद !
आपका दिन शुभ हो !
0 Comments