Hyundai kaha ki company hai: जानिए हुंडई किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है ?

Hyundai kaha ki company hai: नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले है "हुंडई मोटर्स" के बारे में और जानेंगे कि 'Hyundai kis desh ki company hai' और 'Hyundai ka malik kaun hai'. इस लेख को लिखने का उद्देश्य ही है कि हम माचिस खरीदे या कार हमें उसके बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। हम जो भी वस्तु खरीदते हैं उसको सीधा फायदा उस कंपनी और उसके देश को होता है। हुंडई एक वैश्विक स्तर की ऑटोमोबाइल कंपनी है और भारत में इसकी कार्य काफी मात्रा में बिकती है और पसंद की जाती है इसीलिए आज की इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं की 'हुंडई किस देश की कंपनी है और उसका मालिक कौन है?' 

तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं - 

Hyundai किस देश की कंपनी है और इसका मालिक कौन है ? 

दोस्तों Hyundai एक बहुत ही बड़ी वह वैश्विक स्तर की ऑटोमोबाइल कंपनी है यह लगभग विश्व के सभी देशों में अपनी कार को बेचती है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत में लगभग हर चौथे घर में हुंडई की एक कार होती है। हुंडई एक एवरेज बजट में क्वालिटी कारें बनाती है यही कारण है कि भारत के मध्यमवर्गीय परिवारों के पहुंच में हुंडई की लगभग 50 फ़ीसदी कार आती हैं। 

इसलिए आपको यह जाना और भी आवश्यक हो जाता है कि हुंडई किस देश की कंपनी है ? तो चलिए बिना किसी देरी के जानतें हैं - 

Hyundai kaha ki company hai 

Hyundai kis desh ki company hai


Hyundai motors साउथ कोरिया की कंपनी है। इसका हेडक्वार्टर भी साउथ कोरिया के सीओल शहर में स्थित है। हुंडई मोटर्स कंपनी की स्थापना 29 दिसंबर 1967 में हुई थी। इसके संस्थापक Chung ju yung थें। हुंडई कंपनी की सबसे पहली कार का मॉडल कॉर्डिना था इसे हुंडई कंपनी ने सुप्रसिद्ध फोर्ड कंपनी की सहायता से बनाया था। 

हुंडई कंपनी चाहती थी कि वह अपनी कारों को खुद बनाएं जिसके लिए उसने धीरे-धीरे नए स्टाफ को रखना प्रारंभ किया। हुंडई ने कई अनुभवी लोगों को अपनी टीम में शामिल किया और नई कारों का निर्माण जारी रखा। 

सन 1982 में हुंडई कंपनी ने ब्रिटेन के बाजार में प्रवेश किया जिसका उन्हें बहुत अच्छा परिणाम मिला। उन्होंने 1 वर्ष के भीतर ही 2993 कारो की बिक्री की। धीरे-धीरे कंपनी कब्रिस्तान और लोकप्रियता बढ़ती गई।

आज के समय में हुंडई 193 देशों में अपनी सर्विस प्रदान करती है। हुंडई को विश्व की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों की लिस्ट में शुमार किया जाता है क्यों किया कंपनी प्रत्येक वर्ष 1.7 मिलियन यूनिट्स को बनाती है। 

दुनिया भर में हुंडई के 5000 से भी ज्यादा शोरूम और कई मैनुफैक्चरिंग प्लांट है जिसमें 1,60,000 कर्मचारी कार्य करते हैं। साउथ कोरिया में तो हुंडई ही सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी है। 

हुंडई कंपनी की तीन मुख्य division है जिनमे KIA , loniq और Genesis जैसे बड़ी ब्रांड शाखाएं हैं। 


 यह भी पढ़े  :- 

Hyundai कंपनी का मालिक कौन है ? 

Hyundai कंपनी के संस्थापक Chung ju yung थें। इनका जन्म 25 नवंबर 1915 को कोरिया में हुआ था। यह बहुत ही गरीब परिवार से थे। इन्होंने अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोरिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने का गौरव हासिल किया। इन्होंने हुंडई मोटर को कोरिया क सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी बनाया। इसके अलावा इन्होंने Hyundai Heavy Industries को दुनिया की सबसे बड़ी जहाज बनाने वाली कंपनी बनाया। 

हुंडई कंपनी आज जहाँ पर भी है इसमें इसके संस्थापक chung ju yung का बहुत बड़ा योगदान है। 

वर्तमान में हुंडई कंपनी के चेयरमैन Chung Eui Sun हैं। इसके अलावा वर्तमान में इसके प्रेजिडेंट और सीईओ Eon Tae Ha और Jae Hoon Chang हैं। 

Hyundai कंपनी का इतिहास 

हुंडई कंपनी की नीव 1947 में ही पड़ गई थी जब हुंडई कंपनी के संस्थापक जू जू यिंग ने हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्थापना 1947 में की। इसके ठीक 20 साल बाद 1967 में होंडा मोटर्स कंपनी की स्थापना हुई इसका पहला कार मॉडल कॉर्टिना था जिसे 1968 में फोर्ड कंपनी की मदद से बनाया गया। 

हुंडई चाहती थी कि वह स्वतंत्र रूप से खुद ही कारों का निर्माण करें। इसके लिए हुंडई ने क्वेश्चन इंजीनियर और डिजाइनर्स को हायर किया। एक अच्छे टेक्निकल और मैकेनिकल स्टाफ की वजह से इन्होंने कई अच्छे डिजाइन वाली कारों को बाजार में उतारा। 

हुंडई कंपनी के लिए सन 1982 एक बड़ा साल था क्योंकि इस वर्ष हुंडई ने ब्रिटिश बाजार में प्रवेश किया और मात्र 1 साल में 2993 कारों को बेच दिया। इसके बाद हुंडई नें USA, कनाडा और अन्य यूरोपीय देशों में प्रवेश किया। सन 1996 में हुंडई मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मैनुफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना की गई जो भारत के चेन्नई के पास स्थित है। 

1998 तक हुंडई एक वैश्विक स्तर के ऑटोमोबाइल ब्रांड के रूप में जानी जाने लगी। इसमें काफी रिसर्च और मेहनत से अपने वाहनों की क्वालिटी डिजाइन में सुधार किए जिसके कारण इसकी लोकप्रियता बढ़ती रही। सन 2004 में अमेरिका में हुए एक रिसर्च के अनुसार हुंडई को क्वालिटी के आधार पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

सन 1998 में हुंडई ने KIA कंपनी को खरीद कर उस पर अपना स्वामित्व स्थापित किया। इसके बाद 4 नवंबर 2015 को हुंडई कंपनी ने अपने एक sub brand के रूप में "Genesis" को लॉन्च किया। जेनेसिस को एक लग्जरी कार्स के ब्रांड के रूप में लॉन्च किया गया था। 

10 अगस्त 2020 को Hyundai नें "loniq" नाम से अपना एक और Sub brand लांच किया। इसे Electric Vehicle के brand के रूप में लॉन्च किया गया है। इलेक्ट्रिक कार के लिए loniq को काफी सराहा जा रहा है। हालांकि यह कंपनी अभी शुरुआती चरणों मे हैं। 

इसके बाद हुंडई कंपनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2021 में हुंडई कंपनी ने कहा कि उसका प्रॉफिट 187% तक बढ़ गया है। वर्तमान समय में आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत में हर चार कार में एक कार हुंडई कंपनी की होती है। 

हुंडई की बेस्ट कारें / Best cars of Hyundai motors


हुंडई कंपनी की कुछ मुख्य कारों के नाम निम्नलिखित हैं - 
  • Hyundai Tucson
  • Hyundai i20
  • Hyundai Creta
  • Hyundai Cona
  • Hyundai Venue
  • Hyundai Verna
  • Hyundai Aura
  • Hyundai Alcazer
  • Hyundai i20 N line
  • Hyundai grand i10 nios
  • Hyundai sonata 
  • Hyundai Accent
  • Hyundai veloster
  • Hyundai santa Fe
  • Hyundai Altos
  • Hyundai Palisade


 यह भी पढ़े  :- 


हुंडई कंपनी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न/ FAQ

यह हुंडई कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर के बारे में जानते हैं - 

हुंडई का मालिक कौन है ? 

हुंडई कंपनी के संथापक Chung ju yung हैं। इनका जन्म 25 नवंबर 1915 को कोरिया में हुआ था। वर्तमान में हुंडई कंपनी के चेयरमैन Chung Eui Sun हैं। इसके अलावा वर्तमान में इसके प्रेजिडेंट और सीईओ Eon Tae Ha और Jae Hoon Chang हैं। 

क्या hyundai मेड इन इंडिया है ? 

जी नहीं, हुंडई एक साउथ कोरिया की कंपनी है। इसका मुख्यालय भी साऊथ कोरिया के सिओल शहर में स्थित है। हालांकि भारत में चेन्नई में हुंडई का एक विशाल मैनुफैक्चरिंग प्लांट है। 

हुंडई कंपनी का मुख्यालय (हेडक्वार्टर) कहाँ है ?

हुंडई कंपनी का मुख्यालय साउथ कोरिया की राजधानी सिओल शहर में स्थित है। 

हुंडई कंपनी की स्थापना कब हुई ? 

हुंडई मोटर्स कंपनी की स्थापना 29 दिसंबर 1967 में हुई थी। इसके संस्थापक Chung ju yung थें।



निष्कर्ष 

हां तो दोस्तों, आशा करते हैं आपको हमारी आज की यह पोस्ट 'हुंडई कहाँ की कंपनी है' पसंद आई होगी। आज की इस पोस्ट में हमने आपको ''हुंडई कंपनी का मालिक कौन है''  के बारे में भी बताया।  हमने यह प्रयास किया है कि आपको Hyundai से जुड़ी हर जानकारी सरल भाषा मे विस्तार से प्राप्त हो सके। फिर भी अगर आपके मन मे कोई सवाल हो तो हमसे कमेंट के माध्यम से जरूर पूछें। 

आपको हमारी आज की यह पोस्ट  कैसी लगी  Comment  के माध्यम से हमें जरूर बताएं । 

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है तो इसे अपने दोस्तों और  सोशल मीडिया पर शेयर करें और टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमे   Facebook Instagraam और Twitter पर follow करें। 

धन्यवाद !

आपका दिन शुभ हो !



Post a Comment

0 Comments